{"_id":"610ae0f48ebc3ec1be778343","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly455376819","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.17 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.17 किलो चरस के साथ दो तस्कर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परौर। मंगलवार की शाम पुलिस ने एक बार फिर दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक किलो 170 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस पूरे गैंग का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
एसपी एस आनंद की अगुवाई में पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करी के धंधे की कमर तोड़ने का प्रयास कर रही है। मंगलवार शाम करीब छह बजे परौर के थाना प्रभारी संजय कुमार को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर अमृतापुर चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी शिवपाल सिंह निवासी ग्राम पुन्नापुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं और प्रेम सिंह निवासी टुर्मेजन नगला थाना कादरचौक, बदायूं है। पुलिस को शिवपाल और प्रेम सिंह के पास पांच-पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई। इनकी गाड़ी से 170 ग्राम चरस मिली। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पूछताछ में पता चला कि शिवपाल सिंह का एक गिरोह है जो अपने साथी प्रेम सिंह के साथ मिलकर आंवला, बरेली से मादक पदार्थों को खरीदकर बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली में बेचता था। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद