{"_id":"6102fa3a8ebc3e66c913c9d3","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4547593182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। खेत पर घास काटने गई किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद एक अन्य युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 27 जुलाई की सुबह वह अपने पति के साथ धान की रोपाई करने गई थी। शाम को पांच बजे वह घर पहुंची तो उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी। कुछ देर बार पुत्री घर आई तो उससे जानकारी की। पुत्री ने बताया कि वह खेत पर घास काटने गई थी। इस दौरान राहुल ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे खेत में पड़ी एक झोपड़ी में ले गया और वहां पहले से ही मौजूद हरदोई निवासी एक युवक गुड्डू ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान गांव के ही एक लड़के को आता देख आरोपी भाग गए। इसके बाद बुधवार शाम महिला पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 376/354 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। संवाद