{"_id":"60fdb85d8ebc3e5883721fa4","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4543140149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने बेच दिए गएसागौन के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने बेच दिए गएसागौन के पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। सरकारी जमीन पर खड़े सागौन के पेड़ रात में चुपचाप काट लिए गए। मगर वाहन खराब होने से आरोपी लकड़ी नहीं ले जा सके।
गांव महोलिया वीरान में ग्राम समाज की भूमि पर सागौन के कई पेड़ खड़े थे। लोगों के मुताबिक सागौन की लकड़ी हल्की, मजबूत होने से फर्नीचर बनाने के काम आती है, जिससे काफी मांग रहती है। एक प्रधान ने सागौन के पेड़ों को अपना बताकर चोरी से बेच दिया। शनिवार रात में पेड़ काट लिए गए। काटे गए पेड़ों की लकड़ी को गैर जनपद भेजा जाना था। इसके लिए पिकअप मंगवा ली गई थी। मगर पिकअप खराब हो जाने के कारण लकड़ी नहीं ले जाई जा सकी।
रविवार सुबह गांव के लोगों ने पेड़ कटे देखे तो अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा एनबी पांडे, संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। गांव के लोगों का आरोप है कि मौके पर लकड़ी के कुछ बोटे छोड़ दिए गए हैं। यह लकड़ी गायब की जा सकती है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सागौन की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली थी। लकड़ी बरामद कर ली गई है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गांव सभा की भूमि पर पेड़ खड़े होने का मामला सामने आने पर एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है। - डीएस यादव, रेंजर खुटार