{"_id":"60fdb7a28ebc3e5815592da6","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly454313497","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इसका पता लगने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खेड़ा बझेड़ा गांव स्थित धार्मिक स्थल में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी थी। शनिवार को गांव का एक व्यक्ति पूजा करने पहुंचा तो धार्मिक स्थल के अंदर तोड़फोड़ हुई देख सन्न रह गया। उसने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने धार्मिक स्थल के अंदर हुई तोड़फोड़ की मरम्मत कराने और माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसी गांव में कुछ दिन पहले भी दूसरे धार्मिक स्थल का गेट तोड़ा गया था। दोबारा हुई इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगा दी गई है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि घटना कई दिन पुरानी है।