{"_id":"60fc6e998ebc3e5806799eb5","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4542170165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। जनपद सीतापुर में युवक का शव मिलने के बाद युवक की पत्नी की ओर से लखीमपुर के दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव डूंडा निवासी सपना देवी उर्फ गुड़िया ने पुलिस को बताया कि चार जुलाई को उसके पति श्रीकांत अपनी बहन बबली देवी के घर जनपद सीतापुर के थाना मछरेहटा के गांव ओलीनगर गए थे। चार जुलाई को को रात में साढ़े नौ बजे श्रीकांत के मोबाइल पर कॉल की तो स्विच ऑफ था।
तलाश करने पर भी श्रीकांत का पता नहीं चलने पर उन्होंने सात जुलाई को पुवायां कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सात जुलाई को ही लहरपुर थाने से उनके पास फोन आया और श्रीकांत का शव मिलने की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने लहरपुर में सुनील मिश्रा और कमल मिश्रा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई और बताया गया कि रिपोर्ट पुवायां में दर्ज की जाएगी। सपना देवी के अनुसार उनके पति को लहरपुर से अगवाकर लखीमपुर के थाना फूलबेहड़ के सुनील मिश्रा और सुनील के बहनोई कमल मिश्रा ने हत्या कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीतापुर में हुए पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
पुवायां थाने में खुली है श्रीकांत की हिस्ट्रीशीट
पुवायां। पुवायां पुलिस के अनुसार श्रीकांत पर पुवायां कोतवाली में विभिन्न मामलों में सात रिपोर्ट दर्ज हैं। श्रीकांत की पुवायां कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। श्रीकांत की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी जांच के बाद ही पता लग सकेगी। संवाद