फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बैकफुट पर आई बंडा पुलिस, दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Fri, 09 Jul 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां (शाहजहांपुर)। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां को बिना रिपोर्ट लिखे थाने से भगा देने के मामले में अधिकारियों की कड़ी फटकार के बाद बंडा पुलिस बैकफुट पर आ गई और बुधवार रात सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और तीन लोगों पर दुष्कर्म में सहयोग करने और धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंडा के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि गांव के दो युवक उसकी 16 वर्षीय पुत्री पर गलत नजर रखते थे। दोनों युवक 22 मई को उसकी पुत्री को घर के बाहर से उठा ले गए थे और एक घर में ले जाकर लड़की को डरा धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया गया था। जानकारी पाकर वह सात जुलाई को तहरीर लेकर बंडा थाने गई तो थाना प्रभारी ने अभद्रता कर थाने से भगा दिया। इसके बाद महिला ने थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री सहित तमाम अधिकारियों को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

मीडिया के माध्यम से मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को बुलाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी थी कि कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों के चंगुल से उनकी पुत्री किसी तरह छूटकर घर आई और उनको घटना की जानकारी दी थी। घटना से परेशान उनकी पुत्री ने आत्महत्या की नीयत से कमरा बंद करने की कोशिश की तो परिवार के लोगों ने उसे बमुश्किल समझाकर शांत किया। इसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। सात जुलाई को उनको जानकारी हुई तो उन्होंने एक युवक के घर जाकर शिकायत की तो उसके के पिता और मां ने धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो वीडियो पूरे देश में वायरल कर देंगे और पीड़िता के भाई की हत्या कर देंगे। दूसरे युवक की चाची ने भी यही धमकी दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोनों युवकों, एक युवक के पिता, मां और दूसरे युवक की चाची पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुष्कर्म के आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। - संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed