फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

बंडा पुलिस ने पकड़े चोरी के तीन आरोपी, मोबाइल, नकदी बरामद

Fri, 25 Jun 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
बंडा। पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चोरी के दो मोबाइल और जेवर बरामद किए हैं। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बंडा पुलिस ने बताया कि 21 जून की रात बंडा की आदर्शनगर कॉलोनी नया बाजार निवासी रामवीर के घर से नकदी, जेवर चोरी हो गए थे। रामवीर की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रामवीर ने 25 जून को पुलिस को बताया कि जिन चोरों ने उनके यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था वह बंडा में देवकली रोड पुलिया के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक मोटर बरामद की गई। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने 21 जून की रात एक घर में घुसकर दो मोबाइल और जेवर चोरी किए थे। मोबाइल और जेवर उन लोगों ने एक बंद पड़े स्कूल में गड्ढा खोदकर पन्नी में रखकर दबा दिए थे।
आरोपियों की निशानदेही पर स्कूल से जेवर, मोबाइल बरामद कर लिए गए। रामवीर ने जेवरों और मोबाइल की पहचान की है। पकड़े गए निगोही के गांव सतवां बुजुर्ग निवासी राहुल, बंडा के मोहल्ला नया बाजार निवासी आलोक उर्फ भूरा, बंडा के मोहल्ला गायत्ररनगर निवासी ऋषिराम उर्फ ऋषिपाल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रोजा पुलिस ने चोरी के आरोपी को भेजा जेल
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री निवासी लालाराम गुप्ता के घर 25 जून की रात चोरी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर रोजा पुलिस ने रेलवे अंडरपास के नीचे से शुक्रवार सुबह खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव इटारा निवासी उपदेश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक जोड़ी पायल, एक हजार रुपये और एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed