{"_id":"60c7a3f98ebc3e2e330789da","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4498107174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में पांच लाख रुपये न देने पर अभद्रता कर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में पांच लाख रुपये न देने पर अभद्रता कर भगाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात तिलक की रस्म के दौरान हंगामा हो गया। वर पक्ष की ओर से तिलक में चढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई। लड़की पक्ष ने काफी मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद लड़की पक्ष को अभद्रता कर भगा दिया गया। लड़की के भाई ने थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
रोजा थाना क्षेत्र के अमित कुमार ने अपनी बहन की शादी करीब पांच माह पहले थाना निगोही क्षेत्र के गांव घूरखेड़ा निवासी आशाराम के बेटे रामदीन से तय की थी। शादी तय होने के बाद रोक की रस्म के दौरान लड़की के भाई ने रामदीन को 51 हजार दिए थे। 19 जून की शादी तय हुई थी। रविवार की रात तिलक की रस्म के लिए लड़की का भाई अमित कुमार परिवार और रिश्तेदारों के साथ दूल्हे के घर पहुंचा। यहां तिलक चढ़ाने की रस्म चल रही थी। अमित कुमार का आरोप है कि इस बीच रामदीन का भाई और उसके साथ कई लोग आ गए। तिलक में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे, जिससे लड़की पक्ष काफी परेशान हो गया। अमित कुमार ने बदनामी होने की बात कहकर काफी मनाने की कोशिश की लेकिन दूसरा पक्ष मानने को तैयार नही था। लड़की पक्ष काफी सामान भी लेकर गया था। लड़के वालों ने लड़की पक्ष से अभद्रता करते हुए सामान को जबरन वहीं पर रखवा लिया और उन्हें भगा दिया। सोमवार की सुबह लड़की के भाई अमित कुमार ने निगोही थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रामदीन, अनिल समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।