फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टकेली में एक ही परिवार के तीन लोग पराठे खाने के बाद बीमार

Sun, 13 Jun 2021 10:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। शनिवार रात पराठे खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इलाज के बाद परिवार के लोगों की हालत खतरे से बाहर है। मामले को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव टकेली में एक परिवार में दंपती और बेटा-बहू रहते हैं। शनिवार रात घर में पराठे और आलू का चोखा बना था। पराठे खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। रात में गृहस्वामी, उनकी पत्नी और पुत्र की हालत बिगड़ गई। तीनों लोगों को उल्टियां हो रही थीं। बहू की हालत ठीक थी। पड़ोस के लोग बीमार लोगों को पहले पुवायां सीएचसी लाए। बताया जाता है कि देर रात सीएचसी पर कोई कर्मचारी नहीं मिलने पर तीनों लोगों को मुड़िया कुर्मियात पीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। इसके बाद तीनों को गांव बनिगवां में एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम तीनों लोगों को अस्पताल से घर भेज दिया गया। परिवार के लोग इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं है, लेकिन गांव में मामले को लेकर तरह- तरह की चर्चा है। बनिगवां के डॉक्टर का कहना है कि मामला जहरीली वस्तु के सेवन जैसा लग रहा था, लेकिन परिवार के लोगों ने उनको ज्यादा जानकारी नहीं दी। केवल यह बताया कि पराठे और चोखा खाने से वह लोग बीमार हुए हैं।। कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को इस तरह के किसी मामले की सूचना नहीं दी गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस तरह के रोगियों के अस्पताल आने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed