Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

दुकान खोलते समय सराफा व्यापारी का जेवर भरा बैग ले गए बदमाश

Fri, 11 Jun 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
मदनापुर (शाहजहांपुर)। दुकान खोल रहे सराफा व्यापारी का जमीन पर रखा जेवरों से भरा बैग लेकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। एक युवक ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमका दिया। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कला निवासी सर्राफ अभय प्रताप सिंह बुधवार सुबह करीब दस बजे बुधवाना बाजार स्थित दुकान खोलने आये थे। अभय प्रताप ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि दुकान का शटर खोलते समय बैग जमीन पर रख दिया था। तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक पास में आया और जमीन पर रखा बैग लेकर बाइक पर बैठकर भागने लगा। शोर मचाने पर युवकों ने तमंचा निकाल लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर थे। शोर शराबा सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने भी युवकों का पीछा किया, लेकिन दोनों युवक आंखों से ओझल हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मदनापुर थाना प्रभारी राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी अभय ने बताया कि बैग में लाखों रुपये के जेवर थे जिसकी सूची वह बाद में पुलिस को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेंद्र ने दिखाई बहादुरी
बताया जा रहा है कि जिस वक्त सराफा व्यापारी का बैग लेकर दोनों बाइक सवार युवक भाग रहे थे तभी उनसे कुछ कदम की दूरी पर 18 वर्षीय सोमेंद्र खड़ा था। सोमेंद्र ने दिलेरी दिखाकर बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की थी। बाइक सवार युवकों ने सोमेंद्र पर तमंचा तान दिया था। तब वह पीछे हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed