{"_id":"60c112c08ebc3e493361d810","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4492843177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के जेवर चोरी करने वाले भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के जेवर चोरी करने वाले भेजे गए जेल
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने महिला के बैग से जेवर चोरी करने के दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से महिला के बैग से निकाले गए दस हजार रुपये बरामद हो गए हैं।
गौरतलब है कि गांव सिमरा निवासी नरवीर आठ जून को अपने भांजे के तिलक समारोह में शामिल होने जनपद लखीमपुर के गांव पिपरिया कप्तान जा रहे थे। पुवायां से उन्होंने पत्नी रेखा देवी और बच्चों को गांव जेबां जाने वाले टेपों में बैठा दिया और खुद साइकिल से पिपरिया कप्तान चले गए थे। पुवायां से टेंपो चलने के बाद तीन युवकों ने रेखा देवी के बैग की चैन में लगा ताला तोड़कर दस हजार रुपये और चांदी का कमर बिछुआ, पायल चोरी कर लिए थे। रेखा देवी की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल जनपद पीलीभीत के कसबा पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी महिषार और बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना माधौटांडा के गांव डगा निवासी रिजवान अभी फरार है। दोनों के पास से चोरी के दस हजार रुपये, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।