{"_id":"60c112bf8ebc3e33055a3552","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly449283940","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में अनियमितता के आरोप में सेंटर इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में अनियमितता के आरोप में सेंटर इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। घूरखेड़ा गांव के क्रय केंद्र प्रभारी को गेहूं खरीद में अनियमितताएं बरतना महंगा पड़ गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने घूरखेड़ा सेंटर प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी राम केवल वर्मा के अनुसार उत्तर प्रदेश उप सहकारी संघ लिमिटेड शाहजहांपुर का गांव घूरखेड़ा में गेहूं खरीद केंद्र लगा है। किसानों ने शिकायत की थी कि सेंटर इंचार्ज शत्रोहन यादव गेहूं खरीद में अनियमितता कर रहे हैं। शिकायत पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शाहजहांपुर ने जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि केंद्र प्रभारी ने किसानों से वास्तविक में गेहूं खरीद कम की थी, लेकिन अभिलेखों में अधिक दर्ज की। सेंटर प्रभारी ने आवश्यक टोकन रजिस्टर भी नहीं बनाया है। जांच के दौरान अभिलेखों में जो स्टाक दर्शाया गया था, जो मौके पर 20 क्विंटल कम पाया गया। इस प्रकार सेंटर इंचार्ज शत्रोहन यादव ने क्रय केंद्र के अभिलेखों में हेराफेरी और कूटरचना की है। इससे शासन की क्रय नीति का उल्लघंन किया गया है। एडीसीओ की तहरीर पर आरोपी क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।