फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मजदूर की करंट लगने से मोत, परिजनों से ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 27 Apr 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर निवासी लक्ष्मीनारायण (25) नेशनल रविवार रात हाईवे पर स्थित टोल टैक्स के पास एक कॉलोनी में ठेकेदार की ओर से बिजली ठीक करने थे। काम करने के दौरान करंट लगने से लक्ष्मीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिवार वालों ने ठेकेदार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा के लक्ष्मीनारायण को बिजली का कार्य करने को दे दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर अजीजगंज चौकी प्रभारी ललित कुमार मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने जैसे-तैसे परिवार को समझाकर लोगों को शांत किया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसे बाद परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed