फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

पुवायां बस स्टैंड के पास से युवक के अपहरण की आशंका

Sat, 17 Apr 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। पुवायां के बस स्टैंड के पास से एक युवक का अपहरण कर उसे नशा दे दिया गया। बदमाशों ने युवक से नकदी, मोबाइल, कपड़े आदि लूट लिया। 12 घंटे बाद युवक गंभीर हालत में मिला है। रात में बदमाशों के चुंगल में होने पर युवक ने घरवालों को सूचना दी थी, लेकिन खबर किए जाने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचने और वाहन चेकिंग कराने की जरूरत नहीं समझी है। यह हालत तब है जब बस स्टैंड और कोतवाली का भवन सटा हुआ है।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव समुलिया निवासी वीरेंद्र कुमार के अनुसार उनका पुत्र उपकेंद्र गुजरात में एक निजी संस्थान में नौकरी करता है। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर उपकेंद्र गुजरात से 14 अप्रैल को ट्रेन से घर के लिए निकला था। इस दौरान परिवार के लोगों की उपकेंद्र से लगातार बात भी होती रही। 16 अप्रैल की रात दो बजे उपकेंद्र ने पिता को फोन कर बताया कि कुछ लोग पुवायां बस स्टैंड पर उसे निजी वाहन से उतरने नहीं दे रहे हैं और जबरदस्ती कर रहे हैं। इस बीच उपकेंद्र का फोन किसी ने लेकर स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन

उपकेंद्र के फोन से घर में खलबली मच गई। परिवार के कई लोग अपने वाहन से पुवायां पहुंचे और बस स्टैंड के पास उपकेंद्र की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने बस स्टैंड से सटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और घटना को सिंधौली का बताकर परिवार वालों को सिंधौली कोतवाली जाने को कह दिया। सिंधौली कोतवाली पहुंचने पर परिवार के लोगों को एसपी से मिलने को कह दिया गया। उपकेंद्र के पिता और चाचा शुक्रवार को सीओ नवनीत कुमार नायक से मिले। सीओ ने पुवायां और सिंधौली के प्रभारी को बुलाकर दोनों ही थानों को मामले की जांच कर उपकेंद्र का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दोपहर बाद उपकेंद्र को एक टेंपो वाला गांव महुआ पाइक में उतार गया। नशे के कारण उसकी हालत खराब थी। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कोरोकुइयां पुलिस चौकी को उपकेंद्र के मिलने की सूचना दी। इसके बाद उपकेंद्र का इलाज कराने के बाद घर लाया गया है। उपकेंद्र का मोबाइल, नकदी, कपड़ों को बैग, जूते आदि गायब हैं। वह अभी कुछ बताने की स्थित में नहीं है।
पुवायां पुलिस की कार्यशैली से रोष
वाहन चेकिंग और उपकेंद्र की तलाश करने की नहीं समझी जरूरत
पुवायां। उपकेंद्र कहां से किस वाहन पर बैठ कर पुवायां और उसके साथ क्या घटना घटी, यह उपकेंद्र की हालत सही होने के बाद ही पता लग सकेगा, लेकिन पूरे मामले में पुवायां पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
उपकेंद्र के परिवार के लोगों का मानना है कि उपकेंद्र गुजरात से ट्रेन से चला था और रात में किसी ट्रेन से शाहजहांपुर उतरा होगा। इसके बाद वह किसी निजी वाहन में बैठ लिया और मुसीबत में फंस गया। किसी तरह उसने वाहन से नहीं उतरने देने की सूचना पिता को दी, लेकिन बात में उसका फोन बातचीत के दौरान ही बंद हो गया। परिवार वालों को अनुमान है कि निजी वाहन सवार लोगों ने ही उसका फोन छीन कर बंद कर दिया होगा और बाद में नशा देकर लूट लिया।

परिवार के लोगों के अनुसार पुवायां पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से सुनकर उपकेंद्र की तलाश शुरू की होती, वाहन चेकिंग कराई जाती और आसपास की पुलिस को सूचना दी जाती तो उपकेंद्र का जल्द पता लग जाता और आरोपी भी पकड़ में होते, लेकिन पुलिस घटना को सिंधौली का बताकर पल्ला झाड़ने में लगी रही।
युवक के गायब होने का मामला सिंधौली थाना क्षेत्र का है। पुवायां से उसका कोई संबंध नहीं है। सिंधौली पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।
कुंवर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed