{"_id":"604fa8458ebc3e8d3663ee59","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4407128192","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध सास को दामाद ने कुल्हाड़ी से किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध सास को दामाद ने कुल्हाड़ी से किया जख्मी
विज्ञापन
crime
तिलहर। पत्नी को पीटकर घर से निकालने के बाद भी जब पति का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तब वह मायके में गई पत्नी को पीटने जा पहुंचा। इस दौरान बचाव करने आई वृद्ध सास को उसने कुल्हाड़ी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला इमली निवासी मुस्तफ़ा ने मोहल्ले के ही अफसर खां के बेटे अकरम उर्फ अनेबाले के साथ बेटी तारा बी का निकाह किया था। उनके चार बच्चे हैं। मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लगभग एक पखबाड़े पहले अकरम व उसके परिजन ने तारा बी की पिटाई करके उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता तारा बी ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर उसका पति अकरम उसके मायके में आया और उसे पीटने लगा। बचाव करने आई उसकी मां रोशन पर अकरम ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिए। जिससे मां के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने रोशन का मेडिकल कराया।
डॉ. ऋतुराज ने बताया कि उसके पैर की घुटने के पास हड्डियां टूट गईं हैं और मांस भी कट गया। फिलहाल गंभीर अवस्था में रोशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि महिला का डॉक्टरी परीक्षण करा दिया गया है और आरोपी अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।