{"_id":"601eeebb8ebc3e4b39106c16","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4363423198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटी गई बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटी गई बाइक के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खुटार। पुलिस ने दस दिसंबर को लूटी गई बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि दस दिसंबर को खुटार के गांव रामपुर खुर्द निवासी परशुराम की बाइक लूट ली गई थी। परशुराम की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि गोला रोड पर जुड़ी सड़कों के पास दो लोग लूटी गई बाइक के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर खुटार के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी मोहित मिश्रा और देवस्थान निवासी सौरभ तिवारी को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बाइक लूटना स्वीकार किया है।
दोनों के पास से लूटी गई बाइक, लूटने के दौरान प्रयुक्त की गई दूसरी बाइक, मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह लोग जुआ खेलने और नशे के लिए चोरी, लूट आदि की वारदात को अंजाम देते हैं। सौरभ तिवारी पर खुटार थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी आदि की 11 रिपोर्ट दर्ज हैं।