फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

विधायक पुत्र के युवक को पीटने का मामला : सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आई दोनों पक्षों में गरमागरमी

Fri, 29 Jan 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। विधायक के बेटे द्वारा युवक की पिटाई के बाद पीड़ित पक्ष पर भी विधायक के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। विवाद का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों में गरमागरमी होती दिख रही है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर गांव के रहने वाले शंकर ने थाने में तहरीर दी थी कि पुवायां से भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार रात उसे बुरी तरह से मारापीटा। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। युवक का मेडिकल कराया गया था। बुधवार सुबह तक एफआईआर दर्ज न होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुवायां रोड पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। शाम को नीरज ने भी शंकर के रिश्तेदार और चिनौर के निवर्तमान प्रधान गंगासागर वर्मा, प्रमोद वर्मा और कला के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, जानलेवा हमले, बलवा आदि धाराओं में सदर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी थी। विवाद के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें लोगों की भीड़ विधायक चेतराम के घर के बाहर दिखाई दे रही है। चेतराम, उनका बेटा नीरज और अन्य तमाम लोगों के बीच गरमागरमी होती दिख रही है। हालांकि चेतराम अपने बेटे व अन्य लोगों को शांत कराते नजर आ रहे हैं। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed