फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

50 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़ लिया तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये कीमत बताई गई है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने एक अन्य युवक को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि गुरुवार की रात हाईवे पर एसएसआई वीके मौर्य व एसआई कुलदीप कुमार के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें चेकिंग के लिए लगाई गई। रात चेकिंग के दौरान हाईवे पर सरयू पुलिया मोड़ के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया। बताया कि पुलिस को देखकर युवक मीरानपुर कटरा की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक बदायूं के थाना बिनावर के गांव फरीदपुर का खुश मोहम्मद है जिसके पास से ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपए है। चर्चा है कि आरोपी युवक तिलहर के एक बड़े नामचीन व्यक्ति के पास से स्मैक लेकर वापस जा रहा था। युवक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर कोतवाली पुलिस ने गांव फिरोजपुर निवासी अरविंद कुमार को हाईवे पर कचियानीखेड़ा मंदिर के समीप से संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed