फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Sat, 26 Dec 2020 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। एक किशोरी ने दरोगा, महिला सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, उल्टा उसे और परिवार के लोगों को ही धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन दिसंबर की रात गांव के ही पांच लोगों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म की नियत से अपने घर में बंद कर लिया था। इसके बाद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी मां ने तहरीर दी तो आरोपी उनको एक फार्मर के घर छोड़ आए। फार्मर ने उसे धमकी दी कि आरोपियों को नहीं बचाने पर उसके पिता को जेल भिजवा दिया जाएगा। इसके बाद फार्मर ने पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस उनके पिता को भी पकड़ लाई और पिता को हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने उसे तीन दिन तक कोतवाली में बंद रखा और एक दरोगा ने उसे काफी धमकाया। धमकी दी कि आरोपियों के खिलाफ बयान देने पर उसे ही जेल में रहना पड़ेगा। पुलिस ने उसे मां से भी नहीं मिलने दिया और सही घटना भी नहीं बताने दी। बाद में उसे महिला सिपाही ने भी धमकाया कि मेडिकल कराया तो शादी नहीं होगी। किशोरी ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और आरोपियों के मददगारों पर उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। किशोरी को उसकी मां की सुपुर्दगी में दिया गया है। किशोरी की ओर से सामूहिक दुष्कर्म की कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed