{"_id":"5f4febfb8ebc3e54c92469ee","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4184368112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेल उर्फ बॉर्डर का साथी अजीम गिरफ्तार, जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेल उर्फ बॉर्डर का साथी अजीम गिरफ्तार, जेल गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार रात सदर कोतवाली पुलिस ने टॉपटेन अपराधी व दस हजार का इनामी बदमाश और कुख्यात सुहेल उर्फ बार्डर साथी अजीम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
सदर बाजार पुलिस ने कुख्यात बदमाश सुहैल उर्फ बार्डर के साथी अजीम को लखनऊ के थाना विकास नगर एक सितंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रंगमहला निवासी अजीम पुत्र सुलेमान के खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध असलहा रखने, आपराधिक षडयंत्र के साथ रंगदारी वसूलने आदि संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी, जिस मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उस पर दस हजार का इनाम घोषित था। लखनऊ से लाने के बाद अजीम को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।