{"_id":"5f4a9f808ebc3e4ad84d097e","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly417947421","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में पथराव और फायरिंग, किशोरी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के विवाद में पथराव और फायरिंग, किशोरी को लगी गोली
विज्ञापन
अल्हागंज। अर्द्धनिर्मित मकान को गिराने और कब्जा करने को लेकर गांव इमलिया में दो पक्षों में विवाद हो गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान तमंचों से फायरिंग भी की, जिसमें गोली लगने से एक किशोरी घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तनाव के चलते मौके पर फोर्स तैनात की गई है।
गांव इमलिया की पुष्पा पत्नी महेशपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गाटा संख्या 293 पर अर्द्धनिर्मित मकान है। गांव के पृथ्वीराज आदि उस पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते शनिवार को पृथ्वीराज पुत्र सीता नंद, अमर सिंह पुत्र उजागर रामबख्श, रघुनाथ, सुनील पुत्र सियाराम, रामू पुत्र बोधिल और राजवीर पुत्र अमर सिंह मेरे मकान पर आए। वे लोग फावड़ों से उनके मकान को गिराने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडे से उन सब की पिटाई करना शुरू कर दिया। पथराव भी किया गया और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से उनकी 16 वर्षीय पौत्री श्यामा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गोली लगी है। पुष्पा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव में आरोपियों की तलाश की लेकिन सभी फरार हो गए। तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात की गई है।
एसडीएम ने दिए थे यथास्थिति के निर्देश
एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है, जिस पर एक पक्ष का अर्द्धनिर्मित मकान है। उस पर कब्जा करने के लिए नामजद लोग उसे गिराने गए थे। इस दौरान एक तरफ से ईंट- पत्थर चले तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। एक बालिका के सिर में गोली लगी है, घायल पक्ष को मेडिकल के लिए भेजा है। विवादित जगह को लेकर एसडीएम जलालाबाद ने दोनों पक्षों को निर्माण करने से मना कर रखा था, नोटिस भी तामिल कराए गए थे। इसके बावजूद एक पक्ष ने आक्रामक कार्रवाई की है, दोषी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।