फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

एसपी दफ्तर पर आत्मदाह की कोशिश का मामला

Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। एसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश करने वाले राहुल अंगुरिया के भाई प्रमोद अंगुरिया और उसके साथी के खिलाफ चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोनों को जेल भी भेज दिया गया। रंजिश में दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी भानु प्रताप और गांव नवादा इंदेपुर निवासी प्रमोद अंगुरिया उर्फ छोटू के बीच रंजिश चल रही है। इससे आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। भानु प्रताप का आरोप है कि सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे उनके घर के बाहर प्रमोद और बृजेश निवासी गांव नवादा इंदेपुर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों घर के अंदर घुस गए और भानु प्रताप को पीटने लगे। उनकी पत्नी मुन्नी देवी व बेटा सुवेक बचाने पहुंचा उन्हें भी पीटा गया। भानु प्रताप पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। गनीमत रही कि गोली भानु प्रताप के नहीं लगी। उनके सूचना देने पर पुलिस पहुंची इससे पहले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। भानु प्रताप की ओर से चौक कोतवाली में तहरीर दी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने राहुल के भाई प्रमोद को पूछताछ के लिए प्रमोद को हिरासत में लिया था। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली प्रवेश सिंह चौधरी ने बताया कि भानु प्रताप की ओर से प्रमोद उर्फ छोटू और बृजेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। प्रमोद और बृजेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ। प्रमोद के खिलाफ 23 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने भानु प्रताप का बेटा सुवेक भी गिरफ्तार
प्रमोद उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भानु प्रताप सिंह के बेटे सुवेक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने एक जून को काशीराम कॉलोनी निवासी बादल के घर फायरिंग की थी, जिसकी रिपोर्ट चौक कोतवाली में दर्ज थी। चौकी प्रभारी अजीजगंज शीशपाल सिंह ने बताया कि सुवेक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। मंगलवार को सुवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ दर्ज तीन मुकदमे
आत्मदाह की कोशिश करने राहुल अंगुरिया पर गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश सिंह चौधरी ने बताया कि राहुल लंगुरिया भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके खिलाफ भी तीन गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
राहुल अंगुरिया ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान चौक कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब उसके भाई प्रमोद अंगुरिया को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद वह और उसकी दोनों बहनें चौक कोतवाली भाई को देखने गए। कोतवाली में पुलिस ने उसके और उसकी बहनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने प्रमोद से उन्हें मिलने नहीं दिया। इसी बात से आहत होकर भाई एसपी कार्यालय में आत्मदाह करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed