{"_id":"5f3c103c8ebc3e3d0c71099c","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly416658251","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वन दरोगा बताने वाले को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वन दरोगा बताने वाले को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। सोशल मीडिया पर वर्दी पहन कर फोटो डालने वाले और खुद को वन दरोगा बताने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार सुबह पकड़ लिया। हालांकि देर शाम तक भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
खुटार का एक युवक काफी समय से सोशल मीडिया पर वन विभाग के फारेस्ट गार्ड की वर्दी पहन कर फोटो डाल रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने युवक को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में दिन भर युवक पुलिस को बातों में उलझाता रहा। कभी वह खुद को लखीमपुर की मैलानी तो कभी किशनपुर रेंज में तैनात बताता रहा। इसी बीच कुछ लोग युवक को छुड़ाने के लिए जुट गए। देर शाम तक वे थाने के चक्कर लगाते रहे। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि वर्ष 2017-18 में वह लखीमपुर में पौधारोपण कार्य के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए संविदा पर लगाया गया था। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी।
जो युवक खुटार पुलिस ने पकड़ा है, उस नाम का कोई व्यक्ति लखीमपुर वन विभाग में कार्यरत नहीं है। वह फर्जी होगा। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
- अनिल पटेल, डीएफओ नार्थ खीरी, लखीमपुर