फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मदनापुर में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग, दो लोग घायल

Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
मदनापुर (शाहजहांपुर)। ताश खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग की गई। इसमें प्रधान की पत्नी समेत दो लोगों को चोटें भी आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के बिरिया गांव में सोमवार को अपराह्न लगभग तीन बजे हुई। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लड़के ताश खेल रहे थे। उसी दौरान उनके बीच हार जीत को लेकर झगड़ा होने लगा। दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई तो उनके परिवार वाले आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। इसमें ग्राम प्रधान उर्वेश की पत्नी ममता और अमित घायल हो गए। पथराव के बाद दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी की गई। सरेआम फायरिंग होने से गांव में भगदड़ मच गई। लोगों ने दहशत की वजह से अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। हालांकि प्रधान उर्वेश का कहना है कि उनके खेत में कुछ लोगों ने आवारा पशु घुसा दिए थे, जो फसल का नुकसान कर रहे थे। उनके भतीजों ने पशुओं को भगाया तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान की पत्नी ममता देवी की तहरीर पर सुमित व अमित पुत्र नरेंद्र सिंह, लालबहादुर, उत्पल पुत्र सत्यपाल सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की ओर से एनसीआर अमित ने लिखाई है। इसमें राजेश पुत्र श्याम बिहारी, शिवओम पुत्र रामप्रकाश, किशन पुत्र सर्वेश, सर्वेश पुत्र रामनिवास को नामजद किया गया है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed