{"_id":"5f3acd068ebc3e41036842a2","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4165528158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे डाली जा रही रेता बजरी, बढ़ गया हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे डाली जा रही रेता बजरी, बढ़ गया हादसों का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एक तरफ प्रशासन रोड पर रेता-बजरी आदि निर्माण सामग्री फैलाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी ठेकेदार ही सड़क किनारे निर्माण सामग्री फैलाकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इसके चलते सड़कें सिकुड़ के रह गई हैं और हादसों का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही आवागमन भी बाधित हो रहा है।
कुछ दिनों पहले नगर आयुक्त ने चेतावनी दी थी कि सड़क किनारे रेता-बजरी डालकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के बाद उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा लेकिन इसका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। खुद सरकारी विभागों से ठेका लेने वाले ठेकेदार निर्माण सामग्री को सड़क किनारे डालकर अतिक्रमण कर रहे हैं। शहर में लाल इमली, टाउनहाल, लोदीपुर आदि स्थानों पर सड़क के किनारे ऐसा ही हाल है। इस वजह से रात के समय अक्सर हादसे भी हो जाते हैं। कई दोपहिया वाहन चालक तो चोटिल भी हो चुके हैं।
सड़क पर ही पड़ी निर्माण सामग्री
लाल इमली चौराहा को जाने वाली रोड पर दुकानों का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य करवाने वालों ने रोड के किनारे ही निर्माण सामग्री डलवा रखी है। रेता-बजरी के साथ ही बल्लियां भी पड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
आधी सड़क पर बिखरी बजरी
शहर के बीचोबीच बने शहीद पार्क में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए आने वाली रेता-बजरी को भी सड़क के किनारे ही डाल रखा है। यहां तो सड़क पर पड़ी रेता-बजरी आधी सड़क पर फैल चुकी है। इसकी वजह से चालकों को वाहन चलाने में परेशानी होती है।
मोड़ पर अक्सर फिसलते लोग
टाउन हाल ओवरब्रिज को जाने वाले मार्ग पर प्रेस क्लब की बिल्डिंग का निर्माण करवाया जा रहा है। इसकी निर्माण सामग्री को ठेकेदार द्वारा रोड के किनारे डालकर रखा हुआ है। मोड़ होने के कारण यहां पर अक्सर ही लोग वाहन लेकर फिसल जाते हैं।
किनारे खोदकर सड़क पर डाली सामग्री
हथौड़ा चौराहा से जीआईसी तिराहे पर चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जिसके लिए रोड के किनारे खुदे पड़े है और उस पर पत्थर व निर्माण सामग्री पड़ी रहती है। इसकी वजह से राहगीरों के साथ ही लोदीपुर मोहल्ले में रहने वाले लोग भी परेशान हो चुके हैं।
नियम सभी के लिए बराबर है। निर्माणकर्ता अगर सड़क पर निर्माण सामग्री डालता है तो उस पर कार्रवाई होगी। अभी कोरोना की वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है। जिन लोगों ने सड़क पर निर्माण सामग्री डाल रखी है अभी हटा लें, वरना संबंधित पर कार्रवाई होगी। - आशुतोष दुबे, उप नगर आयुक्त