फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मालगाड़ी पर फेंके पत्थर, ड्राइवर घायल

Sat, 08 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। सीतापुर-हेमपुर के बीच किमी संख्या 72/56 के पास बच्चों ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। एक पत्थर लुकआउट ग्लास (शीशा) को तोड़कर सहायक चालक के जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोजा स्टेशन पर मालगाड़ी पहुंचने पर घायल का इलाज किया गया।
विज्ञापन

गोंडा से मालगाड़ी लेकर चले लोको पायलट मनीष कुमार व सहायक लोको पायलट आशीष कुमार शुक्रवार सुबह सीतापुर-हेमपुर के बीच किलोमीटर संख्या 72/56 के पास से गुजर रहे थे। तभी रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े बच्चों ने मालगाड़ी पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। एक पत्थर इंजन के दाहिनी ओर लुकआउट ग्लास पर लगा। इससे शीशा टूट गया और उसके टुकड़े सहायक लोको पायलट आशीष कुमार को जा लगे। शीशे के टुकड़े लगने से आशीष कुमार घायल हो गए। उन्होंने इसकी सूचना वॉकी-टॉकी से स्टेशन मास्टर हेमपुर और कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर मालगाड़ी को सुबह 7:30 बजे रोजा स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे के डॉ. संजय राय ने प्राथमिक उपचार किया। मुख्य लोको निरीक्षक आर्यन सरकार ने इंजन चेक किया। रोजा से दूसरा लोको पायलट ट्रेन को लेकर आगे रवाना हुआ। वहीं, सहायक लोको पायलट आशीष ने रोजा रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी पर तहरीर दी है, रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हुईं ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं
इससे पहले भी कई बार ट्रेनों पर पत्थर फेंकने की घटनाएं होती रहीं है। पिछले साल 15 अगस्त को बरेली-बनारस एक्सप्रेस 4236 ले जाते समय लोको पायलट जीके मिश्रा को बेहटा गोकुल के पास पत्थर लगने पर उनकी एक आंख खराब हो गई थी। वापसी में इसी ट्रेन पर टोडरपुर के पास पत्थर फेंके जाने पर गुट्टी सिंह मीणा का चश्मा टूट गया और चोटें भी आई थीं। लोको पायलट रणवीर सिंह को टिसुआ के पास 3152 कोलकाता जम्मूतवी ट्रेन लाते समय पत्थर मार दिया गया, जिससे उनका एक दांत टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed