{"_id":"5edbe4488ebc3e9036454bd0","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly40837928","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिसमाह में एक विवाहिता ससुराल में बंद कमरे में फंदे पर लटकती पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हिसमाह में शनिवार को सुबह करीब 7:30 बजे रोहित की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटके होने की सूचना पर कोतवाल जसवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर उसे कब्जे में लिया। इस दौरान सूचना पर मृतका के पिता थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव चपरा मजरा निवासी जोगराज कई लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गए। जोगराज ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के खातिर ससुरालियों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी 23 वर्षीय पुत्री रीता का विवाह वर्ष 2017 में दान दहेज देकर किया था। विवाह के बाद से ही पुत्री के ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि आए दिन दहेज को लेकर पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।
जोगराज का आरोप है कि उसका पति रोहित, सास तथा ससुर रामविलास दहेज में फ्रिज, कूलर और टीवी की मांग करते थे। मांग पूरी न कर पाने पर उपरोक्त लोग उसकी पुत्री को मारते पीटते थे। आरोप है कि उसकी पुत्री के पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी पुत्री को मारकर फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति रोहित उसकी सास और ससुर रामविलास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसी को लेकर विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घर पर उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।