{"_id":"5edbe2de8ebc3e906f64bbd1","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly4083784169","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से गुस्साए मजदूरों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई से गुस्साए मजदूरों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। क्षेत्र के एक ईंट भट्टा पर खाना बनाने के लिए जलाऊ लकड़ी लेने को लेकर मुनीम और भट्ठा मजदूरों में मारपीट हो गई। गुस्साए मजदूरों ने मुनीम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे जामकर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने घायल मजदूर को सीएचसी मे भर्ती करवाया है। अभी किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
क्षेत्र के एक भट्ठा पर ईंट पाथने वाले मजदूर छोटू मांझी ने बताया कि उसके पिता राजकुमार मांझी शनिवार दुपहर खाना बनाने के लिए भट्ठा से जलाऊ लकड़ी लेकर अपनी खोली मे आ रहे थे, तभी मुनीम रामकुमार ने उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर मुनीम ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और घायल मजदूर राजकुमार को सीएसी जरीनपुर में भर्ती करवाया।
मुनीम रामकुमार का आरोप है कि लकड़ी लेने से मना करने पर मजदूरों ने उस पर हमलाकर कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर चोट आयी है। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।