{"_id":"5e2b410c8ebc3e4ae33fdc09","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3933359160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में मिली 20 लाख की शराब, चालक-हेल्पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में मिली 20 लाख की शराब, चालक-हेल्पर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान। पुलिस ने एक डीसीएम को कब्जे में लेकर उसमें आठ सौ पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने डीसीएम के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाराकला चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ ने चेकिंग के दौरान बदायूं की ओर से आ रही डीसीएम को रुकवाने का प्रयास किया तो उसमें सवार पंजाब में जिला तरनतारन के थाना हरी के पत्तन निवासी ड्राइवर गुरवचन सिंह और गांव पनगोटा निवासी कंडक्टर इंसाफ सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कस्बा कलान तक डीसीएम का पीछा किया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कलान सुनील शर्मा ने फोर्स के साथ कस्बे के एक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में डीसीएम में 800 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि कस्बा जीरफपुर चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक कलान सुनील शर्मा ने बताया शराब की बोतलों पर रैपर नहीं हैं। शराब देसी है या अंग्रेजी इस बारे में जानकारी नहीं है। आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है। टीम आने के बाद पुष्टि हो जाएगी