फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टप्पेबाजों ने महिला के जेवर उतरवाकर कंकड़ पत्थर थमाए

Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
crime
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर शाहाबाद जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी महिला को दो टप्पेबाजों ने बातों में फंसाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर रास्ते में सरकारी गाड़ी होने पर चेकिंग की आशंका जताकर जेवर उतारकर एक लिफाफे में रखने को कहा। इसके बाद लिफाफा बदलकर कंकड़ पत्थर थमा दिये। घर पहुंचकर महिला ने लिफाफा खोलकर देखा तो ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किसान वाली गली निवासी कैलाश चंद्र गुप्ता की पत्नी नीरू गुप्ता बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 हरदोई के कस्बा शाहाबाद जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थीं। उन्हें शाहाबाद में अपने ममेरे भाई आदेश कुमार की बेटी की गोद भराई में जाना था। बस स्टैंड के पास दो लोग आए और नीरू से बोले कहां जाना है। उन्होंने जैसे ही शाहाबाद जाने की बात कही, तभी उन दोनों ने नीरू से कहा कि उनकी बैंक की गाड़ी आगे महाकाली होटल के पास खड़ी है। वे भी शाहाबाद जा रहे हैं, बस आने में अभी दो घंटे हैं। बहलाकर दोनों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया फिर एक पीले रंग का लिफाफा देकर कहा कि अपने जेवर इसमें रख लो। उनकी सरकारी गाड़ी है। रास्ते में कहीं चेकिंग हो सकती है। महिला ने गले में पड़ी सोने की चेन, दो अंगूठी और एक जोड़ी झाले उसी लिफाफे में रख दिए। इसके बाद उन दोनों ने लिफाफा महिला के हाथ से यह कहकर ले लिया कि इसमें टेप लगा दें। युवकों के हाथ में जैसे ही लिफाफा आया। उन लोगों ने बदलकर दूसरा लिफाफा दे दिया। उसमें कंकड़-पत्थर रखे हुए थे। इसके बाद उन लोगों ने यह कह कर महिला को गाड़ी से उतार दिया कि अभी हम लोग बैंक में साहब से पूछकर आते हैं, इसके बाद चलते हैं। गाड़ी से उतरने के बाद महिला का मन भी उखड़ गया और वह फिर दूसरे वाहन से शाहाबाद चलीं गईं। वहां जाकर जब लिफाफा खोला तो उसमें कंकड-पत्थर रखे हुए थे। यह देखकर महिला को ठगी का अहसास हुआ। महिला ने शाहाबाद से लौटकर मामले की तहरीर सदर पुलिस को दी। महिला ने बताया कि जेवरों की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
विज्ञापन

घटना की तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के जेवर लेने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। - किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed