फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

टाटा पॉवर प्लांट के प्रबंधक को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 19 Nov 2019 08:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। सोलर पॉवर प्लांट के प्रबंधक को जमीन अधिग्रहण तत्काल बंद करने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि सोमवार को मारने की नियत से उसकी घेराबंदी भी की गई। पुलिस ने प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला लोधीपुर सिटी पार्क निवासी राममूर्ति गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह टाटा पॉवर रिन्यूबल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में मैनेजर हैं। टाटा पॉवर की ओर से खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया में 50 मेगावॉट का पावर प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम उसकी देखरेख में चल रहा है। सोमवार शाम पांच बजे सीतापुर के मुंशीगंज निवासी रामप्रताप वर्मा ने उन्हें फोन कर गाली गलौज की और कहा कि भूमि अधिग्रहण का काम तत्काल रोक दो। नहीं रोका तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद खुटार से घर जाते समय पुवायां में उनकी गाड़ी को रामप्रताप वर्मा और उनके साथ के चार-पांच लोगों ने रोककर घेरने का प्रयास किया। वह किसी तरह गाड़ी सहित मौके से भागे तो आरोपियों ने काफी दूर तक पीछा किया। वह हाथ नहीं आए तो फोन करके जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी रामप्रताप वर्मा ने बताया कि राममूर्ति गुप्ता ने उन्हें जमीन खरीदवाने की बात कहते हुए रुपये ले लिए जो अभी तक नहीं दिए हैं। इसके एवज में उन्होंने अपने मकान का एग्रीमेंट उनके नाम किया हुआ है। उन्होंने पहले से मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक से कर रखी है। लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
राममूर्ति गुप्ता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जाएगी और जो भी सत्यता सामने आएगी, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed