{"_id":"5d753d748ebc3e016b6ae9bc","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly3753472161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर हड़पने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर हड़पने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। जेवर हड़पने और मांगने पर मारपीट करने के मामले में महिला ने सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मोहनपुर बलरामपुर के राजेश शर्मा की अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ससुराल में माल जेवर अपने सास ससुर को रखने को दे दिया था। जब उसने अपना माल जेवर वापस मांगा तो उक्त टाल मटोल करते रहे। जेठ, जेठानी ने मिलकर उसका जेवर बेच दिया। तीन सितंबर की रात उसने पति के साथ जेठ, जेठानी से जेवर मांगा तो ससुर हीरालाल, जेठ मिथलेश कुमार, देवर नन्हे लाल, सास धनदेवी, जेठानी रूबी देवी, देवर सुरजीत और रोहित मिलकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर गांव के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
ससुर, जेठ आदि मिलकर उसे और उसके पति को घर से भगा देना चाहते हैं। अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने हीरालाल, मिथिलेश, नन्हे लाल, सुरजीत, रोहित, रूबी, धनदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।