फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

कार सवार लुटेरों ने फलविक्रेता से साढ़े सत्रह हजार रुपये लूटे

Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े कार सवार लुटेरों ने फल विक्रेता को डरा धमकाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखे साढ़े सत्रह हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद लुटेरे फल विक्रेता को नेशनल हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी जग्गू पुत्र तेजराम मुख्य चौराहा स्थित जलालाबाद स्टेट हाईवे पर फल का ठेला लगाता है। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे रोजा मंडी से फल लाने के लिए मेन चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी बरेली की ओर से सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार सवार लोगों ने शाहजहांपुर की आवाज लगाते हुए उसे कार में बैठा लिया। उसने बताया कि अभी कार चार पांच किमी चलकर गांव खिरिया सकटू के सामने पहुंची थी कि कार में बैठे लुटेरों ने उसे धमकाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने पर जान से मारनेे की धमकी दी। तब बदमाशों ने पीछे की जेब से साढ़े तीन हजार और टिकट पॉकेट में रखे चौदह हजार रुपये छीन लिए। उसने बताया कि कार से वह लोग उसे तिलहर की सरयू पुलिया तक ले गए। फिर उन्होंने अपनी कार वापस कटरा के लिए मोड़ दी। लुटेरों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। तब कार सवार उसे लाल पेट्रोल पंप और गांव बतलैया के बीच नेशनल हाईवे किनारे फेंककर बरेली की ओर फरार हो गए। उसने बताया कि घटना के बाद वह थाने गया। पुलिस ने उसे साथ लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में थाना प्रभारी जग नारायण पांडे ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed