{"_id":"5d6ac51e8ebc3e93d02835ac","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly374395873","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने कहा हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने कहा हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/खुटार। शुक्रवार शाम एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिवार के लोग घर से गायब हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
गांव बेला निवासी नवीन अवस्थी उर्फ मुकेश कुमार की 24 वर्षीय पत्नी रुचि देवी की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे से लटकता पाया गया गया। ससुराल के लोग घर से फरार हो गए। जानकारी पाकर रूचि के मायके लोग पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हमीरपुर के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई अमन तिवारी ने बताया कि उसने चार वर्ष पूर्व बहन की शादी की थी। ससुराल के लोग बहन से अलग रहने को कह रहे थे। इसके अलावा और भी समस्याएं थी जिनको लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था। अमन के अनुसार बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद लटकाया गया है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र तनुज को छोड़ गई है।