{"_id":"5d64360e8ebc3e93c02ae906","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly373781114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की बरामदगी को लगीं तीन टीमें, आरोपों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की बरामदगी को लगीं तीन टीमें, आरोपों की हो रही जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाने के बाद लापता हुई छात्रा की तलाश के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाईं हैं। दो टीमें चौक कोतवाली की और एक क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई है। छात्रा की बरामदगी के लिए रात में पुलिस टीम ने तिलहर क्षेत्र में संदिग्ध स्थान पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की अभी जांच चल रही है। इधर, घर वाले बेटी को लेकर चिंतित हैं।
छात्रा के लापता होने के मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सीधे तौर पर रिपोर्ट दर्ज करने से बच रही पुलिस का कहना है कि जब तक सारे बिंदुओं पर पूरी गंभीरता से जांच नहीं हो जाती, तब तक रिपोर्ट दर्ज करना जल्दबाजी होगी। पुलिस लापता छात्रा की फेसबुक आईडी खंगालने के साथ ही कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाले लोगों से संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को देर रात एक मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि छात्रा तिलहर क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है। पुलिस टीम ने रात में ही बताए गए स्थान पर छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। चूंकि छात्रा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है, इसलिए उसकी लोकेशन मिलना कठिन हो रही है। हालांकि पुलिस यह भी दावा कर रही है कि छात्रा को जल्द से जल्द बरामद कर लिया जाएगा। छात्रा के सामने आने पर ही लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। बता दें कि छात्रा ने डिग्री कॉलेज प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए 24 अगस्त को अपनी फेसबुक आईडी से शाम चार बजे एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद से छात्रा लापता चल रही है।
लापता छात्रा के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने उसकी दी हुई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि आरोपी ताकतवर लोग हैं, इसलिए पुलिस उसकी सुन नहीं रही है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेगा। पुलिस ने उसकी बेटी को बरामद नहीं किया और मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मिलेगा।
विज्ञापन
लापता छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमें लगीं हुईं है। छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपों की अभी जांच की जा रही है। जांच में जो निकलकर आएगा, मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एच चन्नप्पा, एसपी