{"_id":"6191669d98480d1f863e6994","slug":"crime-investigation-shahjahanpur-news-bly466144140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य बन गई जली लाश, डीएनए परीक्षण नहीं करा सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्य बन गई जली लाश, डीएनए परीक्षण नहीं करा सकी पुलिस
विज्ञापन
रोजा अड्डे स्थित मोबाइल की दुकान में लगी आग से जला सामान । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। 19 दिसंबर, 2020 को मोबाइल की दुुकान में लगी आग में जलकर मरे व्यक्ति का पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है। एक साल में अब तक डीएनए सैंपल तक नहीं कराया जा सका है। जबकि एक व्यक्ति ने अपने बेटे का शव होने की आशंका जताई है।
घटना नेशनल हाईवे किनारे स्थित रोजा अड्डा के पास की थी। रोजा निवासी नईम की मोबाइल और इलेक्ट्रिक के सामान की दुकान थी। नईम के मुताबिक 19 दिसंबर, 2020 की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में करीब एक बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया था। रविवार सुबह नईम जब दुकान पहुंचे तो अंदर एक लाश पड़ी हुई थी। दोबारा पुलिस पहुंची और लाश किसी जानवर की समझ कर रेलवे अस्पताल के पीछे फेंक दी। बाद में जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने दोबारा पुलिस को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर जांच कराई तो मानव का शव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शव के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि बंद दुकान के अंदर आग लगने की घटना संदिग्ध थी। क्योंकि दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं था, जिससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका हो।
15 फरवरी 2021 को आरसी मिशन क्षेत्र के रहने वाले राम अवतार ने अपने बेटे अभिषेक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। उसने शक जताया कि रोजा क्षेत्र में मिली लाश उसके बेटे की हो सकती है। शव में मिले हाथ के कड़े के अपने बेटे का होने की बात भी राम अवतार ने कही थी। पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, लेकिन अभी तक डीएनए टेस्ट नहीं कराया जा सका है।
रोजा में शव मिलने के मामले में एक व्यक्ति ने संपर्क कर अपने बेटे का शव होने की आशंका जाहिर की थी। बेटे के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने डीएनए की प्रक्रिया आगे बढ़ाई थी, लेकिन अभी डीएनए परीक्षण नहीं कराया जा सका है। केस के स्टेटस के बारे में जानकारी कर डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
- संजय कुमार, एसपी सिटी