फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime in puwan

दहेज उत्पीड़न में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
crime in puwan
पुवायां (शाहजहांपुर)। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता की ओर से दामाद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला गांधीनगर निवासी श्यामबहादुर सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री एकता चौहान की शादी लखीमपुर के थाना भीरा के गांव जंगलीनाथ निवासी जयराम सिंह के साथ छह मई 2011 को की थी। वर पक्ष के लोग शादी के समय से ही स्वीफ्ट डिजायर कार मांग करते चले आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री को तरह तरह से प्रताड़ित भी करते चले आ रहे हैं। चार जुलाई 19 को दामाद जयराम सिंह, दामाद के बड़े भाई हरिओम सिंह, ओमनरायन सिंह, छोटे भाई सीताराम सिंह दामाद की बहनें नीलू, राजकुमारी, अंजली आदि लोगों ने अपने लखीमपुर खीरी स्थित मकान पर एक राय होकर एकता को जान से मारने की नियत से गला दबाते हुए मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से बिजली के केबल और लात घूसों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सड़क से गुजर रहे लोगों ने शोरशराबा सुनकर उसकी पुत्री को बचाया। उनकी पुत्री का समस्त जेवर ननद नीलू ने छीनकर रख लिया। जानकारी पाकर वह पुत्री की ससुराल पहुंचे और पुत्री को घर लिवा लाए। पुलिस ने एकता के पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed