{"_id":"5e5176568ebc3ef3875cc6d6","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly3969731173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां में चोरों ने शुक्रवार रात एक सराफा दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष नीरज सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसपी सिटी ने चोरों का सुराग लगाकर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
शहर के मोहल्ला चौक निवासी कैलाश वर्मा थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव भरगवां में सराफा दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके वह चौक स्थित घर आ गए। रात में किसी समय चोरों ने भरगवां गांव में उनकी दुकान को निशाना बना लिया। दुकान के पीछे रोशनदान के जरिए चोर दुकान के अंदर घुस गए और ताला तोड़कर 2.88 लाख कीमत के चांदी के जेवर और 1.20 लाख कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए। दराज में रखे 30 हजार रुपये भी चोरी कर लिए। शनिवार सुबह कैलाश दुकान का शटर उठाकर जैसे ही अंदर घुसे तो देखा कि सोने-चांदी के जेवरों की डिब्बियां बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड आसपास घूमने के बाद दुकान के अंदर ही रूक गया। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी की।
मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली गई है। जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी