{"_id":"5d9f7bb88ebc3e016c13a92d","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly379659371","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के तीन ट्रैक्टर-ट्राली समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के तीन ट्रैक्टर-ट्राली समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने बिक्री को ले जाए जा रहे चोरी के तीन ट्रैक्टर और तीन ट्रालियों सहित दो लोगों को दबोच लिया। जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया।
थाना प्रभारी जग नारायण पांडे ने बताया कि वृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस को जलालाबाद मार्ग से कटरा की ओर चोरी के ट्रैक्टर ट्रालियां ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने जलालाबाद रोड पर घेराबंदी के बाद गांव नगरिया के सामने तीनों ट्रैक्टर व ट्रालियां घेर लीं। पुलिस को देखकर तीनों चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया। पूछने पर एक ने अपना नाम लालू पुत्र धुमपाल निवासी चाहरपुर थाना मदनापुर और दूसरे ने रामबरन पुत्र नत्थूलाल गांव विक्रमपुर चकोरा थाना निगोही बताया। उनके पास तमंचा भी बरामद हुआ। फरार हुआ उनका साथी राजीव निवासी हरनोखा थाना तिलहर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।