{"_id":"615a0bcd8ebc3e625240e0ed","slug":"cricket-shahjahanpur-news-bly46175568","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावलखेड़ा ने बंडा को शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावलखेड़ा ने बंडा को शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच से पहले मैदान में मौजूद टीमों के खिलाड़ी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में अपनी अजेय फॉर्म को जारी रखते हुए टीम भावलखेड़ा ने टीम बंडा को बेहद रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
नायक यदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की सेंट्रल पिच पर बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर टीम भावलखेड़ा पहले बल्लेबाजी करने उतरी। खिलाड़ी नरमन की धुआंधार पारी और अनोज, फरहान, अफजाल, कुणाल, पुनीत व कप्तान सचिन के उपयोगी योगदान की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बंडा पांच विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी।
इस तरह टीम भावलखेड़ा ने 18 रन से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब अगले रविवार को टीम भावलखेड़ा की भिड़ंत टीम कटरा से होगी। मुकाबले में भावलखेड़ा की ओर से नरमन सक्सेना के शानदार हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। भावलखेड़ा के कप्तान सचिन अवस्थी ने शानदार नेतृत्व करते हुए पूरी टीम को जीत का श्रेय दिया तथा फाइनल मैच भी जीतने की उम्मीद जताई।