फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cricket lovers performed havan for the victory of Team India in WC 2023

IND vs AUS Final: शाहजहांपुर में टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन

Sun, 19 Nov 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

शाहजहांपुर के ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार सुबह हवन-पूजन किया। टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
Cricket lovers performed havan for the victory of Team India in WC 2023
हवन करते क्रिकेट प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोग हवन-पूजन कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी। ऑस्ट्रेलिया से 2003 के वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला लेगी। शाहजहांपुर में विश्व कप के इस महामुकाबले को लेकर लोग उत्साहित हैं। ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर क्रिकेट प्रेमियों ने रविवार सुबह हवन-पूजन किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गईं। साथ ही टीम इंडिया की विजय के लिए कामना की गई। 

विज्ञापन


कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में तमाम युवा ओसीएफ रामलीला मैदान में ब्रह्मदेव स्थान पर एकत्रित हुए। जहां पर वेदी बनाकर हवन-पूजन किया गया। पंडित ने मंत्रोच्चारण किया और आहुतियां अर्पित कराई। इस दौरान टीम इंडिया की विजय के लिए कामना की गई। साथ ही भरोसा जताया कि विश्वकप टीम इंडिया का ही होगा। इस मौके पर विकास खुराना, अमित श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, डॉ विकास खुराना, गौरव अग्निहोत्री, दीपक सिंह, अमित श्रीवास्तव, लकी गंगवार, वाजिद हुसैन, रोहित सक्सेना, अभिनव सक्सेना, ऋषभ वर्मा, अनिल सक्सेना, बच्चन वर्मा, तौसीफ, प्रवीण अरोड़ा सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे मैच 
विश्वकप के खुमार से बरेली शहर भी अछूता नहीं। भारतीय टीम की जीत के लिए जगह-जगह हवन-पूजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह बड़ी स्क्रीन पर मैच के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। वहीं, टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि इस बार भारत ही विश्व क्रिकेट का सिरमौर बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed