{"_id":"d0bf4b0d6da286273381b7e55330faaf","slug":"cricket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अजय क्लब ने जीता उद्घाटन मैच अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अजय क्लब ने जीता उद्घाटन मैच अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट मैदान पर शहीद कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मैच अजय कैंट क्लब और याकूब क्लब के बीच हुआ, जिसमें अजय क्लब विजयी रहा।
अजय क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 113 रन बनाए। नईम ने 20 और मोनू ने 21 रनों का योगदान दिया। जवाब में याकूब क्लब की पूरी टीम 108 रन ही बना सकी और पांच रन से मैच हार गई। अमित ने 21 और शुभम ने 23 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से नईम ने तीन तथा मोनू ने दो विकेट लिए। याकूब क्लब के चार बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंपायरिंग अर्जुन और जाहिद ने की। आयोजक मनोज यादव ने बताया कि मंगलवार को लज्जाराम एकेडमी और गदियाना क्लब के बीच मैच सुबह 10 बजे से होगा।