फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ruckus over religious conversion in Shahjahanpur four accused arrested

UP News: शाहजहांपुर में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, दंपती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 11:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कटिया बुजुर्ग गांव में प्रार्थना सभा में लोगों को धर्म बदलने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Ruckus over religious conversion in Shahjahanpur four accused arrested
सिंधौली में यहीं पर चल रही थी प्रार्थना सभा। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया। भारी-भरकम मुचलके भरवाए जाने के बाद पुवायां के एसडीएम कोर्ट से शाम को उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले को एक पुराने मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के एक मकान में रविवार सुबह मसीह समाज की प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने की कोशिश की सूचना हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को मिली। उन्हें बताया गया कि प्रार्थना के दौरान धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवा वाहिनी के ब्रज क्षेत्र के मंत्री उमेश सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष रमेश दीक्षित अपनी टीम के साथ दोपहर 12 बजे कटिया गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण 
हंगामा होने पर सभा में उपस्थित लोग चले गए। धर्मांतरण कराने की खबर पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर हलका दरोगा हनुमान यादव बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान में मिली पूजा, उसके पति अजय कुमार, सास रानी व एक अन्य महिला ज्योति को आरोप के आधार पर हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि हिंदूवादी संगठन के नेता ने तहरीर दी है। आशंका जताई है कि पूर्व में हुए मामले में इन्हीं के करीबियों की संलिप्तता थी। तहरीर को पूर्व में दर्ज मुकदमे में शामिल कर विवेचना की जाएगी।

 

मिशनरी स्कूल का बैनर लगाकर मकान में जुटाए गए थे लोग
कटिया बुजुर्ग गांव के जिस मकान में रविवार सुबह प्रार्थना सभा के नाम पर लोग इकट्ठे किए गए थे, उस मकान पर एक मिशनरी स्कूल का बैनर लगाया गया था। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया, ताकि कोई खुला आरोप भी नहीं लगे और जगह ढूंढते आते लोगों को मकान का अंदाज भी लग जाए।

स्कूल के इस बैनर पर पैना रोड का पता लिखा था। यह स्कूल कटिया बुजुर्ग गांव से करीब सात किमी दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक उसमें कभी बच्चे पढ़ने नहीं आते। स्कूल का नाम सिर्फ अनैतिक कार्यों के आयोजनों के लिए किया जा रहा था। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने गिरफ्तार किए गए चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। 

उन्होंने धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सिंधौली में ही 13 जुलाई को एक अन्य मकान में प्रार्थना सभा कराने वालों से जुड़ा पाया गया है। इसलिए कटिया बुजुर्ग गांव में आज की घटना को उस पुराने मामले के मुकदमे में शामिल कर विवेचना की जाएगी।

आठ दिन में तीन जगह धर्मांतरण की कोशिश
पिछले रविवार को सिंधौली में गुरुद्वारा और पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में मसीह समाज के लोगों की चल रही प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन के नेताओं ने पहुंचकर हंगामा किया था। यहां पर धर्मांतरण कराने की सूचना मिली थी। दस लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। उनकी कॉल डिटेल मिलने का पुलिस इंतजार कर रही है। शनिवार को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती में धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया था। फिर रविवार को गांव कटिया बुजुर्ग में धर्मांतरण कराने का आरोप लगा।

बीमार को देखने आने की बात कही, फिर खिसके
पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कई लोग मिले। लोगों ने कहा कि महिला बीमार थी, इसलिए उनका हालचाल लेने के लिए आए थे। इसके बाद एक-एक कर सभी चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed