{"_id":"626062e322fa6a12bc478f6b","slug":"crane-fell-under-the-bridge-to-save-the-bus-shahjahanpur-news-bly482181895","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस को बचाने में पुल से गिरी क्रेन, रूट डायवर्ट होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस को बचाने में पुल से गिरी क्रेन, रूट डायवर्ट होने से लगा जाम
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गोविंद गंज ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरकर पलटी क्रेन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। शहर के कचहरी पुल पर रोडवेज बस को बचाने के चक्कर में क्रेन पुल के नीचे गिर गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। दोपहर में तीन क्रेनों की मदद से क्रेन को सीधा करने के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान रूट डायवर्ट कर दिया गया, जिसके चलते जाम के कारण लोगों का काफी देर तक जूझना पड़ा। रोडवेज बसों से लेकर लग्जरी कारें तक फंसी रहीं।
विज्ञापन
रात करीब तीन बजे कचहरी ओवरब्रिज से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की तरफ उतरते समय अचानक क्रेन के सामने रोडवेज की बस आ गई। बस को बचाने के फेर में क्रेन के चालक ने स्टेयरिंग को मोड़ा तो वह पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में चालक को चोट नहीं आई। उसने बताया कि वह क्रेन लेकर अजबापुर चीनी मिल चिमनी लगाने जा रहा था।
विज्ञापन
दोपहर में क्रेन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस को लगाकर यातायात डायवर्ट किया। दो बजे तीन क्रेनों की मदद से पुल के नीचे गिरी क्रेन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस बीच रोडवेज की बसों को खिरनीबाग चौराहे, सदर बाजार, टाउनहाल से गुजारा गया, जिसके चलते सदर बाजार में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।