{"_id":"630d0c337cba70106a2fcce0","slug":"cow-like-symptoms-of-lumpy-virus-found-again-in-madnapur-area-shahjahanpur-news-bly4959240185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनापुर क्षेत्र में फिर मिली लंपी वायरस के लक्षणों जैसी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनापुर क्षेत्र में फिर मिली लंपी वायरस के लक्षणों जैसी गाय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंपी वायरस की रोकथाम को टीकाकरण अभियान शुरू किए जाने के दौरान सोमवार को मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआ पट्टी सनायक में एक गाय फिर वायरस जैसे लक्षणों से प्रभावित पाई गई है। इधर, मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह और पशु चिकित्सा विभाग के सहायक निदेशक एवं लंपी वायरस की रोकथाम को जिले के नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार तिवारी ने देर शाम विकास भवन सभागार में प्रभारी पशु चिकित्सकों के साथ बैठक कर संक्रमण रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मदनापुर क्षेत्र में लंपी वायरस का संदिग्ध केस (गाय) उसी परिवार की है जिसकी एक अन्य गाय पिछले दिनों संक्रमित पाए जाने के बाद अब ठीक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित पशु के सीरम और खून के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है। हालांकि, गत सप्ताह भोपाल भेजे गए दो प्रभावित गायों के नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन वह दोनों पशु स्वस्थ हो चुके हैं।
सीवीओ के अनुसार खुदागंज के उखरी गांव से पशु प्रभावित होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली लेकिन मंगलवार को वहां टीम भेजकर पशुओं की जांच कराई जाएगी। कटरा-खुदागंज क्षेत्र में चार सौ गायों का टीकाकरण किया गया है। इधर, बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. तिवारी ने कहा कि डेटाल और सैनिटाइजर का मिश्रण पशुओं के शरीर पर मलने से गांठें तत्काल प्रभाव से कम होने लगती हैं। सीडीओ ने संक्रमण दर कम करने के लिए पशुपालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे पशुपालकों में भय का माहौल नहीं बनेगा।