फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cow carcass not removed from highway, Hindu organisation protests

Shahjahanpur News: हाईवे से नहीं हटाया गाय का शव, हिंदू संगठन का प्रदर्शन

Sat, 20 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cow carcass not removed from highway, Hindu organisation protests
पुवायां के गांव मझिगवां के पास धरने पर बैठे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत : जागरूक पाठक
पुवायां। पुवायां बंडा हाईवे पर गांव मझिगवां के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर तक गाय के शव को नहीं हटवाया गया तो हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में जेसीबी शव हटवाकर शव दफन किया गया तो हुए प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

गांव मझिगवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत हो गई थी। लोगों ने गाय के शव को गांव से हटाकर कुछ दूर हाईवे किनारे डाल दिया। दोपहर तक शव हाईवे किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन

जानकारी पाकर हिंदू युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अवनीश मिश्र, भारतीय बजरंग दल के प्रदेश धर्माचार्य हर्ष देवाचार्य, श्रीनिवास मिश्र, यश दीक्षित, विशाल पांडे, विवेक द्विवेदी सहित कई संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुवायां पुलिस को दी। अवनीश मिश्रा के अनुसार पुवायां के थाना प्रभारी ने शव को हटाने के लिए व्यवस्था करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर ही बैठकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चित्रा निर्वाल को जानकारी दी गई तो उन्होंने नगर पालिका से जेसीबी भिजवाने की बात कही, लेकिन गाय का शव गांव में होने की बात कहते हुए क्षेत्र से बाहर जेसीबी भेजने पर दो हजार रुपये की रसीद कटवाने की बात कही।

इसके बाद मझिगवां के प्रधान मनोज कुमार पुवायां पहुंचे और नगर पालिका कार्यालय से दो हजार की रसीद कटवाई। इसके बाद जेसीबी लेकर चालक मौके पर पहुंचा और गाय को शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed