{"_id":"6803f57ebeac6586760264a8","slug":"couple-wandering-to-file-a-report-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141987-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे दंपती
Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे पुवायां के गांव सिमरा निवासी मलिखान और उनकी पत्नी रजनी देवी। संव
पुवायां। होली के दिन सड़क हादसे में पुत्र के गंभीर रूप से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दंपती 26 मार्च से थाने के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
गांव सिमरा निवासी मलिखान और उनकी पत्नी रजनी देवी ने बताया कि 14 मार्च को उनका पुत्र शिवचरन बाइक पर साथी अजय के साथ कहीं जा रहा था। गांव ढकिया बुजुर्ग के पास बक्सा लदी ठिलिया की टक्कर से उनका पुत्र गंभीर घायल हो गया था। शिवचरन को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज और वहां से बरेली रेफर किया गया था। उनके पुत्र का अब भी बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अजय ने हादसे के बाद इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसने इलाज कराने से मना कर दिया। दंपती के अनुसार, उन्होंने इलाज के बीच में पुवायां आकर 26 मार्च को तहरीर दी थी। इसके बाद से वे लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। इस कारण बेहद परेशान हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी।