फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting staff will not take any items inside the counting center

मतगणना केंद्र के अंदर कोई सामान नहीं ले जाएंगे गणना कर्मचारी

Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Counting staff will not take any items inside the counting center
शाहजहांपुर के गांधी भवन में मतगणना का प्रशिक्षण लेते कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के दौरान वहां ड्यूटी करने वाला कोई भी कर्मचारी अपने साथ किसी प्रकार का सामान नहीं ले जा सकेगा। उन्हें अपने मोबाइल फोन अथवा पानी की बोतल मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस चेक पोस्ट पर छोड़ने होंगे। गांधी भवन प्रेक्षागृह में बुधवार को गणना कर्मचारियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान प्रश्नोत्तर काल में एक कर्मचारी के पूछे जाने पर मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि रुपये रखने के लिए जेब में पर्स रख कर जा सकते हैं। इस मौके पर गणना कर्मियों को विधानसभा क्षेत्रवार लगाए गए काउंटरों पर ड्यूटी कार्ड बांटे गए।
विज्ञापन

दो पालियों में हुए प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ ने पहले गणना कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मतगणना संबंधी नियम बताए और बाद में माइक्रो आब्जर्वर और एआरओ को वोटों की गिनती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार पटेल आदि अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया और बताए गए नियमों का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जिन कर्मचारियों को विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना ड्यूटी प्राप्त हो चुकी है, वह सुबह पांच बजे रोजा मंडी पहुंचे क्योंकि वहां उन्हें निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षक के समक्ष उस विधानसभा क्षेत्र की टेबिल आवंटित होगी, जहां उनकी ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद ही सभी कर्मचारी मतगणना केंद्र में दाखिल होंगे, लेकिन उनके पास मोबाइल फोन, पानी की बोतल, खाने का टिफिन, बैग आदि सामान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलपान, पेयजल, भोजन आदि सभी सुविधाएं मतगणना केंद्र में सुलभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि व्यवस्थाओं में यदि कोई कमी हो तो कर्मचारी उन्हें नजरंदाज कर लोक महत्व के इस कार्य को गर्व की भावना के साथ पूरा करें और मतगणना जैसे अहम कार्य से जोड़ें जाने के लिए स्वयं को सौभाग्यशाली समझें। प्रश्नोत्तर काल में कर्मचारियों की जिज्ञासा शांत करते हुए सीडीओ ने विनोद पूर्ण लहजे में कि कहा खाना-पानी सब कुछ अंदर मिलेगा। इसके बावजूद यदि कर्मचारी चाहें तो नकदी का पर्स अपने साथ रख सकते हैं, लेकिन उसकी कोई आवश्यकता नहीं क्योंकि वहां कुछ भी खरीदारी करने का कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed