फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counting of votes for the post of Katra Nagar Panchayat President will be done under tight security from this morning.

Shahjahanpur News: कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद को आज सुबह से कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना

Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes for the post of Katra Nagar Panchayat President will be done under tight security from this morning.
तिलहर/मीरानपुर कटरा। कटरा नगर पंचायत में अध्यक्ष के रिक्त पद के मंगलवार को हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी। इस बीच, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मतदान में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत कर जांच और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मतदान के बाद मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित जिला प्रशिक्षण ग्राम्य विकास संस्था परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बुधवार को पूरे दिन पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की निगरानी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ ज्योति यादव ने प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के साथ स्ट्रांग रूम पहुंचीं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और मतों की गिनती पूरी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित होंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल छह टेबल के साथ दो अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक टेबल पर चार-चार मतगणना कर्मी और एक एआरओ की तैनाती रहेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशियों का एक-एक एजेंट भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल ने मतदान में सत्ता पक्ष के इशारे पर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी के समर्थक पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और नगर अध्यक्ष अच्छन खां को पुलिस ने मतदाताओं को बहकाने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। सपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। हालांकि, सभी पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed