फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Counseling will start from 27th in Government Polytechnic, preparation is complete

Shahjahanpur News: राजकीय पॉलीटेक्निक में 27 से शुरू होगी काउंसलिंग, तैयारी पूरी

Tue, 24 Jun 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Counseling will start from 27th in Government Polytechnic, preparation is complete
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जनपद में 27 जून से काउंसलिंग होगी। छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालयाें में हेल्पडेस्क बनाकर मार्गदर्शन करने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियाें के लिए नए कोर्स के तमाम विकल्प खुले हैं। वे डिग्री कॉलेज में प्रवेश पाकर बीए, बीएससी कर सकते हैं, साथ ही पॉलीटेक्निक का भी रास्ता खुला हुआ था। पॉलीटेक्निक में इलेक्टि्रक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग समेत पांच कोर्स की सुविधा जनपद स्तर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के बाद शाहजहांपुर, पुवायां और तिलहर स्थित विद्यालयों में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालयों में हेल्पडेस्क बनाकर उनके कॅरिअर के लिए मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई। 27 जून से काउंसलिंग शुरू की जाएगी। प्रधानाचार्य सोनिया माथुर ने बताया कि छात्र-छात्राएं काउंसलिंग में प्रतिभाग अवश्य करेंं। कोई दिक्कत आने पर शिक्षकों का मार्गदर्शन भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये विषय बनते हैं पहली पसंद
राजकीय पॉलीटेक्निक में कुछ विषय ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग प्रमुख हैं। इनकी सीटें भी काफी जल्दी भर जाती हैं।


पांच चरणों में होगी प्रवेश काउंसलिंग, एक

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, निजी, एडेड व पीपीपी पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) ने ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जीकप के अनुसार, पहले चरण में 27 जून से 2 जुलाई तक च्वाइस भरी जाएगी। तीन जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 से 6 जुलाई तक ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट (अगले चरण में जाने का) विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इनका दस्तावेज सत्यापन 4 से 7 जुलाई तक जिलावार सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। सीट वापसी (विड्रा) आठ जुलाई को होगी।
दूसरे चरण में 9 से 11 जुलाई तक विकल्प भरे जाएं। 12 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 13 से 15 जुलाई तक सुरक्षा व काउंसिलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। दस्तावेज सत्यापन 14 से 16 जुलाई तक और सीट वापसी 17 जुलाई को होगी। तीसरे चरण में 18 से 20 जुलाई तक विकल्प भरा जाएगा। 21 जुलाई को सीट आवंटन होगा। 22 से 24 जुलाई तक शुल्क जमा किया जाएगा।
इस चरण में सभी अभ्यर्थी की सीट स्वतः फ्रीज होगी। दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई तक किया जाएगा। सीट वापसी की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों का विकल्प दें। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में फ्लोट-फ्रीज विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। फ्रीज विकल्प चुनने पर अभ्यर्थी को सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। शुल्क जमा न करने व दस्तावेज सत्यापन न कराने पर अभ्यर्थी अगले चरणों में अयोग्य हो जाएगा। अभ्यर्थी काउंसिलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन सीट वापसी (विड्रा) भी कर सकते हैं। इसमें सीट लेने के लिए जमा की गई फीस अभ्यर्थी के निर्धारित बैंक खाते में ही वापस की जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में अपने चालू मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें। सभी आवश्यक संवाद इसी मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed